सीवान| पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के आदेश पर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पिछले 24 घंटे के विशेष अभियान के दौरान 33 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में एसपी ने बताया कि 24 घंटे में जिलान्तर्गत विशेष अभियान के दौरान 33 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी, शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने एवं देशी शराब भट्टी ध्वस्त करने हेतु सोमवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 33 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान वारंट के कांड में 11, शराब के कांड में 18 व हत्या के प्रयास में चार व विविध के कांड में दस गिरफ्तारी की गई।
https://ift.tt/7Yz3dqK
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply