DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

22 से 4 मार्च तक चलेगा फाल्गुन महोत्सव:10 हजार से अधिक श्रद्धालु शोभायात्रा में होंगे शामिल, 4 मार्च को होली मिलन कार्यक्रम

पटना में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। श्री श्याम सेवा ट्रस्ट न्यू बहादुरपुर की ओर से यह फाल्गुन महोत्सव का लगातार 30वां साल है। इसकी शुरुआत 22 फरवरी को ध्वजा निशान शोभायात्रा से होगी। इसमें देशी-विदेशी फूलों से सुसज्जित श्याम बाबा के रथ के साथ देश के अलग-अलग राज्यों से आई झांकी कलाकारों, भजन गायकों के साथ हाथों में बाबा का निशान लेकर हजारों श्याम भक्त शोभायात्रा निकालेंगे। इसमें सबसे आगे माथे पर जलती हुई सिगड़ी लेकर शामिल 51 महिलाएं आकर्षण का केंद्र होंगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद थिरानी ने बताया कि यह शोभायात्रा दिन के 10 बजे बुद्धमार्ग स्थित श्री सत्यनारायण सेवा ट्रस्ट से निकलकर कोतवाली, डाकबंगला चौराहा, एग्जीबिशन रोड, पीरमुहानी, नाला रोड होते हुए न्यू बहादुरपुर स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचकर संपन्न होगा। शोभायात्रा में 10 हजार से अधिक श्रद्धालु भाग लेंगे। इसके बाद 26 फरवरी गुरुवार को श्याम मंदिर में अखंड पाठ, 27 फरवरी शुक्रवार को अखंड ज्योति, बाबा का भव्य श्रृंगार और रात्रि जागरण होगा। जबकि 28 फरवरी शनिवार को द्वादशी ज्योति और भंडारा प्रसाद का आयोजन होगा। 4 मार्च की शाम 4 बजे से रंगारंग होली मिलन होगा 28 फरवरी को ही दिन में न्यू बहादुरपुर स्थित श्याम मंदिर परिसर के सामने स्थित श्री श्याम भवन में रक्तदान शिविर होगा। मां वैष्णो देवी सेवा समिति और मां ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित इस रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में समाज के लोग रक्तदान करेंगे। इसके बाद बुधवार 4 मार्च की शाम 4 बजे से रंगारंग होली मिलन के साथ चटपटी संध्या का भी आयोजन होगा। इस मौके पर समाज के लोग जुटकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देंगे।


https://ift.tt/xzGhfvs

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *