DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

22 से 24 मार्च तक बिहार दिवस पर होंगी प्रतियोगिताएं

पूसा| उमा पांडे कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग एवं भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के अंतर्गत राष्ट्रीय वित्तीय बाजार संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन तरीके से किया जाएगा। यह ऑनलाइन प्रतियोगिता 24 फरवरी को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक चलेगा। छात्र लिंक के माध्यम से इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उमा पांडेय कॉलेज में शनिवार से पंजीयन प्रारंभ हो गया और इसका लिंक कॉलेज के छात्रों के बीच शेयर भी कर दिया गया। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए उमा पांडे कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.रविंद्र नाथ तिवारी द्वारा डॉ. गौतम कुमार, विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान विभाग को कार्यक्रम समन्वयक के रूप में नामित किया गया है। डॉ. गौतम ने बताया की प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में वित्तीय जानकारी के प्रति रुझान उत्पन्न करना तथा वित्तीय फ्रॉड से बचने हेतु उन्हें जागरूक करना है। भास्कर न्यूज | समस्तीपुर बिहार शिक्षा परियोजना, समस्तीपुर के निर्देशानुसार जिले में बिहार दिवस का आयोजन उत्सव के रूप में किया जाएगा। इस संबंध में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस वर्ष बिहार दिवस का थीम “उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार” निर्धारित किया गया है। राज्य स्तर पर इसका आयोजन 22 से 24 मार्च तक होगा। इसी क्रम में जिला, प्रखंड एवं विद्यालय स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।निर्देश के अनुसार विद्यालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करते हुए आवश्यकतानुसार रंग-रोगन कंपोजिट ग्रांट से कराया जाएगा तथा नीली रोशनी सीरिज बल्ब से विद्यालयों को सजाया जाएगा।छात्र-छात्राओं के लिए गणित ओलम्पियाड, प्रश्नोत्तरी (क्विज) एवं चित्रकला प्रतियोगिता 28 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राएं 7 मार्च को प्रखंड स्तर, प्रखंड से चयनित प्रतिभागी 13 मार्च को जिला स्तर और जिला स्तर के विजेता 22 से 24 मार्च को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त रंगोली, फैंसी ड्रेस, निबंध लेखन, वाद-विवाद जैसी अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा सकेंगी। विद्यालय स्तर पर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।बिहार दिवस के अवसर पर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार मॉडलों, पुरस्कृत चित्रों तथा शिक्षकों द्वारा निर्मित टीएलएम की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। स्थानीय जन समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।साथ ही स्थानीय स्तर पर ख्याति प्राप्त एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों को आमंत्रित कर छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बिहार की महत्ता, कला-संस्कृति एवं ऐतिहासिक धरोहर पर चर्चा की जाएगी।जिला प्रशासन ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयोजन में एकरूपता एवं गरिमा बनाए रखते हुए बिहार दिवस 2026 को सफलता पूर्वक संपन्न कराएं। भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी छात्रों को भाग लेने के लिए कॉलेज के नाम से बने क्यूआर कोड या लिंक से अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान छात्र सबसे पहले अपना नाम सही स्पेलिंग के साथ, उसके बाद डेट ऑफ बर्थ, आधार नंबर, ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर भरें। इसके बाद दूसरे क्यूआर कोड या लिंक के जरिये छात्र क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता में सभी वैकल्पिक प्रश्न होंगे तथा कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। प्रतियोगिता पूर्ण करने के उपरांत छात्र को तुरंत ई सर्टिफिकेट ईमेल पर प्राप्त हो जाएगा। बाद में रिजल्ट भी (एनआईएसएम) द्वारा घोषित किया जाएगा। कॉलेज स्तर से तीन 3 छात्र रीजनल स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित होंगे। उसके बाद उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा। अंततः उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता पूर्णतः निशुल्क है। जागरूक बने ,समझदार बने और वित्तीय जानकार बने, यही सेबी का उद्देश्य है।


https://ift.tt/HFRome1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *