DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

21 दिन बाद भी केवल 736 टन धान की खरीदारी, 72 में मात्र 21 केंद्र ही खरीद रहे

भास्कर न्यूज|अररिया जिले में एक नवंबर से ही धान की खरीदारी पैक्स व व्यापार मंडल के जरिए होनी थी। लेकिन अब तक यह रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। पहला वजह चुनाव रहा, अब चयनित पैक्सों व व्यापार मंडल की निष्क्रियता बाधा बन रही है। यही वजह है कि जिले में अब तक सिर्फ 736 एमटी ही धान की खरीद हो सकी है। धान की खरीदारी के लिए विभाग ने 66 पैक्स व 6 व्यापार मंडल को अधिकृत किया था। लेकिन सिर्फ 19 पैक्स व 2 व्यापार मंडल ही धान खरीद कर रहे हैं। जिसके कारण अब तक सिर्फ 736 एमटी धान की खरीद की जा सकी है। सभी चयनित पैक्सों व व्यापार मंडल के सक्रिय नहीं रहने से किसानों को बिचौलियों के हाथों धान बेचना पड़ रहा है। दरअसल 2025-26 में धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 69 रुपए की वृद्धि की गई थी और इस वर्ष सामान्य धान 2369 प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान 2389 रुपए प्रति क्विंटल की दर से सरकार खरीद रही है। जिला सहकारिता पदाधिकारी मधुसूदन आनन्द ने बताया कि पिछले वर्ष हुई धान की खरीदारी के बाद अब तक कई पैक्सों को भुगतान नहीं किया गया है। जिसके कारण ऐसे पैक्स चेयरमैन का अकाउंट डेबिट में चला गया है, जिस कारण धान की खरीद नहीं कर पा रहे हैं। इन्होंने बताया कि बीते अक्टूबर माह के अंतिम दिनों में मोथा तूफान के कारण अब भी बहुत खेत में पानी भरा हुआ है। जिला सहकारिता पदाधिकारी मधुसूदन आनन्द ने बताया कि जिले में धान की खरीद के लिए फिलहाल विभाग की ओर से कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। कयास लगाया जा रहा हैं कि इस बार भी पिछले वर्ष का लक्ष्य रहेगा। पिछले वर्ष जिले में141338 एमटी धान खरीद का लक्ष्य मिला था। जिसमें 74334.88 एमटी धान की खरीद की गई थी। इस वर्ष लक्ष्य से अधिक रकबे में धान की फसल किसानों ने लगाया है। लेकिन 21 दिनों में सिर्फ 736 एमटी धान की खरीद होना चिंताजनक है। हाल के वर्षांे में देखा जा रहा है कि हर एक साल के दिसम्बर माह में लक्ष्य का निर्धारण होता है। जबकि धान की खरीदारी नवम्बर माह से ही शुरू हो जाती है। 98 पैक्सों का फरवरी में होना है चुनाव डीसीओ ने बताया कि आगामी फरवरी माह में जिले के 98 पैक्स में चुनाव होना है। उन्होंने बताया कि एक दो दिन में जिला टास्क फोर्स की बैठक होने वाली है। जिला टास्क फोर्स की बैठक में डीएम से धान खरीदारी के लिए पैक्सों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध करेंगे।


https://ift.tt/FC0xBXM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *