DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

2020 के चुनाव में संघर्ष, 2025 में सफलता : चिराग

लोजपा-आर के अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रेस वार्ता में कहा कि साल 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का संघर्ष, 2025 में सफलता का कारण बना। 2020 में पार्टी ने 135 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसमें केवल एक सीट पर सफलता मिली। हालांकि, 9 सीट पर वे दूसरे नंबर पर रहे। कई सीटों पर उन्हें 20 हजार से अधिक वोट मिले। ऐसे में 2020 में पार्टी के प्रदर्शन के आधार पर ही 2025 में विधानसभा चुनाव की तैयारी की गई। 2024 में लोकसभा चुनाव में मिली सफलता ने तैयारी का उदाहरण पेश किया था। एनडीए की सफलता पर चाचा पशुपति पारस ने भी शुभकामना दी है। हालांकि, इससे पहले उन्हें चंडाल कहा था। रामविलास पासवान की मृत्यु के बाद पार्टी और दलित सेना, दोनों पर अधिकार करना चाहते थे। 28 को स्थापना दिवस मनेगा चिराग पासवान ने कहा कि 28 नवंबर को लोजपा-आर पटना में स्थापना दिवस मनाएगी। इसमें बिहार के सभी जिलों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे।। जनवरी के अंतिम सप्ताह में लोजपा बिहार यात्रा शुरू करेगी। इस दौरान हर पंचायत में स्थानीय समस्याओं को चिह्नित कर उसे समाप्त करने के लिए काम किया जाएगा। साथ ही दलित सेना का पुनर्गठन होगा।


https://ift.tt/vQARTOx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *