DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

200% टैरिफ से डर गए मोदी…फिर गड़बड़ाया ट्रंप का दिमाग!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से उलूल-जुलूल बयान देने लग गए हैं। एक बार फिर से उन्होंने भारतपाकिस्तान संघर्ष का जिक्र किया। ट्रंप ने अब एक नया दावा किया है जिसे सुनकर आप हंस भी देंगे। ट्रंप ने कहा कि इस संघर्ष में 11 लड़ाकू विमान गिरे थे। हालांकि उन्होंने किसी देश का नाम नहीं लिया। पहले वह विमानों की संख्या सात से आठ बताते रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दावा किया है जिससे अब हलचल मच गई है और लोगों को ट्रंप की इस बात पर हंसी भी आ रही है। 

इसे भी पढ़ें: अचानक क्यों हिले ईरान के लाखों घर? 24 घंटे बाद भारत भी होगा अलर्ट

ट्रंप ने कहा कि पिछले साल मई में भारत और पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी थी कि अगर दोनों देश सैन्य टकराव नहीं रोकते तो उन पर 200% तक का भारी टेरिफ लगा दिया जाएगा। अमेरिका में बोर्ड ऑफ पीस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रंप ने यह भी कहा कि उस संघर्ष के दौरान 11 लड़ाकू विमान गिराए गए थे। जबकि पहले वह अलग-अलग संख्या बताते रहे हैं।  कभी वह विमानों की संख्या सात कहते हैं, कभी आठ और अब 11 कह रहे हैं। ट्रंप ने दोबारा जोर देकर कहा कि उनके हस्तक्षेप से दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच तनाव खत्म हुआ। 

इसे भी पढ़ें: Donald Trump का ये नया आदेश पूरी दुनिया में ला सकते हैं भूचाल! जानें अब क्या करने वाले हैं अमेरिका के राष्ट्रपति

अमेरिकी राष्ट्रपति ने वाशिंगटन में गाजा को लेकर गठित शांति बोर्ड के एक कार्यक्रम में सबको बताते हुए यह बात कही। अब भारत लगातार किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से इंकार करता रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने ट्रंप के नेतृत्व वाले बोर्ड में शामिल होने के लिए हस्ताक्षर करने वाले दूसरे देशों के नेताओं के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया था जिसमें ट्रंप बोल रहे थे।  ट्रंप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन संघर्षों की सूची दी जिन्हें समाप्त कराने में उन्होंने भूमिका निभाने का दावा किया था। हालांकि वह पहले यह भी चाहते थे कि उन्हें नोबेल पुरस्कार मिल जाए वह भी शांति का लेकिन उन्हें यह भी हाथ नहीं लगा। हालांकि इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ऐसे देशों का नाम लेकर उनके नेताओं के खड़े होने का अनुरोध किया। ट्रंप ने शरीफ को खड़े होने के लिए कहा और फिर बोला मैंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की। वह उत्साहित हैं। वह अभी हमें देख रहे हैं। 


https://ift.tt/XhaVtpI

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *