Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

2 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:देवरिया में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस कर रही कार्रवाई

देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, रुद्रपुर क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने रुद्रपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी को कोर्ट में पेश किया रुद्रपुर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5एम/6 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी और मुखबिर की सूचना पर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राधेश्याम उर्फ श्याम, निवासी रुद्रपुर थाना क्षेत्र, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *