कानपुर में 2 अप्रैल गुरूवार को हनुमान जयंती के अवसर पर पनकी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। सुबह 6 बजे से डायवर्जन लागू रहेगा।
इन रूट्स से आएंगे श्रद्धालु
कानपुर देहात और सचेंडी-भौंती की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को भौंती चौराहे से पनकी पड़ाव होते हुए गंगागंज क्रॉसिंग से मंदिर की ओर भेजा जाएगा।
हमीरपुर, फतेहपुर और उन्नाव की ओर से आने वाले लोग भाटिया तिराहा से दाहिने मुड़कर मंदिर पहुंचेंगे।
कन्नौज, फर्रुखाबाद और देहात क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु कल्याणपुर के रास्ते आवास-विकास नहर मार्ग से एमआईजी रोड और सब्जी मंडी तिराहा के पास रामलीला मैदान में वाहन खड़े करेंगे।
शिवली-रसूलाबाद मार्ग से आने वाले श्रद्धालु जवाहरपुरम, शताब्दी नगर और रतनपुर होते हुए नारायना कॉलेज चौराहे के आगे सड़क किनारे पार्किंग कर सकेंगे। पुलिस ने मंदिर के आसपास करीब 10 स्थानों पर पार्किंग तय की
शताब्दी रोड तिराहा
रतनपुर रोड
सब्जी मंडी रोड
रामलीला मैदान
पनकी थाना मार्ग
कछुआ तालाब रोड
स्टेशन रोड से गंगागंज मार्ग
इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
कल्याणपुर से पनकी मंदिर जाने वाला ट्रैफिक पूरी तरह रोका जाएगा
भाटिया तिराहा, कालपी रोड, पनकी रोड और गंगागंज क्रॉसिंग से भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी
भौंती बाईपास से विजयनगर मार्ग पर भी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा
विशेष व्यवस्था मंदिर के पश्चिमी गेट से केवल वीवीआईपी और आवश्यक सेवाओं के वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा।
पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे तय रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, ताकि जाम और अव्यवस्था से बचा जा सके।

Leave a Reply