DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

19 दिसंबर से शुरू होगा राजगीर महोत्सव:जिला प्रशासन ने बनाई रणनीति, कर्मियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी

ऐतिहासिक नगरी राजगीर में इस बार का राजगीर महोत्सव-2025 भव्यता और बेहतर प्रबंधन के साथ आयोजित होने जा रहा है। पर्यटन विभाग, बिहार और जिला प्रशासन, नालंदा के संयुक्त तत्वाधान में 19 से 21 दिसंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर व्यापक प्रशासनिक तंत्र खड़ा किया है। उन्होंने कुल 32 कोषांगों का गठन कर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों और कर्मियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रत्येक कोषांग में नोडल पदाधिकारी, सहायक नोडल पदाधिकारी और वरीय पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र में समन्वय और निगरानी का कार्य करेंगे। व्यक्तिगत अभिरुचि से करें काम- डीएम जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि इस बार भी पिछले साल की तरह व्यक्तिगत अभिरुचि लेकर महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों और कर्तव्यों का समय पर निर्वहन करें, ताकि आयोजन में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे। राजगीर महोत्सव बिहार के सांस्कृतिक पर्यटन कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण आयोजन माना जाता है। प्रतिवर्ष यह महोत्सव देश-विदेश से हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है। इस बार प्रशासन ने पहले से ही तैयारियों में तेजी लाई है, जो पिछले साल से अलग दिख रही है। निविदा प्रक्रिया पूरी, एजेंसियों का चयन महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए प्रशासन ने समय रहते निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है। सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्रामश्री मेला, कृषि मेला, पुस्तक मेला और अन्य गतिविधियों के संचालन के लिए फर्म और एजेंसियों का चयन कर लिया गया है। इन आयोजनों में बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, ग्रामीण कला-शिल्प, आधुनिक कृषि तकनीक और साहित्य की झलक देखने को मिलेगी। स्थानीय कलाकारों और शिल्पकारों को मंच देने के साथ ही राज्य के कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा राजगीर, जो कभी मगध साम्राज्य की राजधानी रहा है और भगवान बुद्ध से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण स्थलों का केंद्र है, इस महोत्सव के माध्यम से एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन के मानचित्र पर चमकेगा। पर्यटन विभाग का यह प्रयास राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।


https://ift.tt/WREOpmq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *