भास्कर न्यूज | सिकंदरा सिकंदरा के मानपुर गांव के समीप से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बाइक के साथ 19 किलो गांजा बरामद किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर शाम सिकंदरा लखीसराय मुख्य मार्ग लोहंडा नहर के समीप वाहन चेकिंग अभियान थाना के अवर निरीक्षक पीयूष कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार एवं पीटीसी हरिवंश कुमार के द्वारा चलाई जा रही थी। इस दौरान दो तस्कर बाइक पर गांजा लेकर लखीसराय की ओर से सिकंदरा की ओर आ रहा था। पुलिस को देख दोनों तस्कर बाइक लेकर खरडीह की ओर भागने लगा। तभी पुलिस ने दोनों तस्कर को खदेड़ते हुए मानपुर के समीप पहुंचे। तब तक दोनों तस्कर बाइक एवं बोरे में बंद गांजा को छोड़कर नहर पार करते हुए भाग निकला। थानाध्यक्ष पंकज कुमार के द्वारा बताया गया कि ग्लैमर बाइक के साथ 19 किलो गांजा बरामद हुआ है। बाइक के नंबर से तस्कर को पकड़ने की प्रयास की जा रही है।
https://ift.tt/S0fb7NZ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply