18 साल बाद भी नहीं जली हाई मास्ट लाइट, लोगों में नाराजगी

करपी | किंजर बाजार स्थित एनएच-33 पर लगभग 18 वर्ष पूर्व लगाए गए हाई मास्ट लाइट का एक भी दिन जलना न हो पाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उस समय तत्कालीन कुर्था विधायक एवं पूर्व मंत्री नागमणि के मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास निधि से इस हाई मास्ट लाइट को स्थापित कराया गया था। स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि जहानाबाद शहर की तरह किंजर बाजार भी रात में रोशन रहेगा। स्थापना के दौरान लोगों में काफी उत्साह था, लेकिन लाखों रुपये की लागत से लगे इस हाई मास्ट लाइट का विद्युत कनेक्शन ही नहीं लिया गया, जिसके कारण यह कभी जल ही नहीं सका।किंजर बाजार निवासी कुर्जी कुमार और व्यवसायी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि हाई मास्ट लाइट बड़े तामझाम से लगाया गया था, मगर इतने वर्षों में इसमें लगे कई कल-पुर्जे और कंट्रोल बॉक्स तक गायब हो चुके हैं। अब सिर्फ लोहे का ऊँचा खंभा और ऊपर लगे पुराने वेपर लाइट के सेट ही बचे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन इसे पुनः उपयोगी बनाने की दिशा में पहल करे। लोगों ने मांग की है कि पुराने बल्ब हटाकर नए एलईडी लाइट लगाए जाएं और नगर/पंचायत स्तर पर विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराते हुए तुरंत इस हाई मास्ट लाइट को चालू कराया जाए। अगर आप भी बताना चाहते हैं जनहित के किसी मुद्दे या समस्या के बारे में… तो उससे जुड़ी डिटेल और फोटो -वीडियो अपने नाम पते के साथ हमें – 9631267790 नंबर पर वॉट्सअप कीजिए।


https://ift.tt/PaUX82G

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top