बिहार कांग्रेस बचाओं अभियान के तहत खगड़िया के पूर्व विधायक क्षत्रपति यादव आज समस्तीपुर पहुंचे। जहां परिसदन में उनके समर्थकों की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि आज बिहार कांग्रेस संक्रमणकाल से गुजर रहा है। राहुल गांधी के अथक प्रयास के बाबजूद बिहार कांग्रेस अपने सबसे निचले पायदान पर है। इसके लिए जो लोग जिम्मेदार है , वो आज भी बिहार कांग्रेस के सिरमौर बने हुए हैं। सच्चे और समर्पित कांग्रेसी आज हाशिये पर हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जिस तरह से गड़बड़ियां हुई वह किसी से छिपा नहीं है । हम लोग लगातार संघर्षरत है। आलाकमान तक भी अपनी बातों को पहुचाने का प्रयास किया है। लेकिन अभी तक कोई उचित कार्यवाई नहीं हुई। जिससे समर्पित कांग्रेसजन स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। बिहार कांग्रेस की दुर्दशा को देखकर चिंतित हर सच्चा कांग्रेसी बिहार कांग्रेस की दुर्दशा को देखकर चिंतित है। सब आलाकमान की ओर देख रहे हैं और उनके निर्णय की प्रतीक्षा में हैं । अपने निष्कासन के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी का संविधान है, जो लोग एआईसीसी का निष्कासन और मनोनयन एआईसीसी ही कर सकती है । जो संगठन महासचिव के हस्ताक्षर से होगा । इनकी ओर से किया गया निष्कासन ग़लत है, जिसका कोई आधार नहीं है । हमलोग इसे स्वीकार नहीं करते । ये लोग पार्टी संविधान का पालन नहीं कर रहे और स्वंय को पार्टी के संविधान से उपर समझते हैं । समर्पित कांग्रेसजनों की ओर से बिहार कांग्रेस बचाओं महासम्मलेन 17 मार्च को पटना में आयोजित है, इसके तैयारी के लिए उनके साथ नागेन्द्र पासवान विकल भ्रमण कर रहे हैं। अनुसाशन समिति के अध्यक्ष पर लगाया आरोप, जारी की तस्वीर इस मौके पर एआईसीसी सदस्य नागेंद्र पासवान ने दो तस्वीर भी जारी किया। जिसमें उन्होंने अनुसाशन समिति के अध्यक्ष कपिल देवी यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिख रहे तस्वीर में वह भाजपा के नेताओं के साथ है। अंदर कांग्रेस को खोखला बना रहे हैं। यह व्यवसायी लोग है।
https://ift.tt/uWXB2tQ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply