DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

1600 रुपए का अंडा चोरी हुआ तो रोने लगी महिला:भागलपुर स्टेशन पर लोगों ने 1000 रुपए की मदद की, अब शहर नहीं आऊंगी

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक महिला का सामान चोरी हो गया, जिसके बाद महिला रोती हुई नजर आई। जब महिला से बातचीत की गई तो महिला ने कहा कि उसने 1600 रुपए का अंडे का कैरेट खरीदा था। उसे प्लेटफॉर्म पर रखा था। इतने में एक परिचित दिखा, जिससे मैं बात करने लगी, इसी बीच किसी ने अंडे का ट्रे चोरी कर लिया। इसके बाद महिला स्टेशन पर फूट-फूटकर रोने लगी। महिला को रोता देखा लोगों ने उन्हें चुप कराया और आपस में पैसे लेकर 1000 रुपए की मदद की, जिसके बाद महिला भारी मन से अपने घर की ओर चली गई। जाते-जाते महिला ने कहा कि अब भागलपुर शहर कभी नहीं आऊंगी, यहां अच्छे लोग नहीं हैं। बबरगंज की रहने वाली थी महिला महिला ने अपना नाम कंचन देवी बताया और कहा कि वो बबरगंज की रहने वाली है। महिला ने बातचीत में बताया कि वो बाजार से अंडे का कैरेट खरीदकर घर लौट रही थी। इसी दौरान रेलवे स्टेशन पहुंची और अंडे वाले कैरेट को स्टेशन पर ही रख दिया। इसी दौरान कोई जानने वाला आया तो उससे बात करने लगी। बातचीत के बाद पलटी तो देखा कि अंडा वाला कैरेट गायब था। अंडा गायब मिलने के बाद महिला जोर-जोर से चिल्लाने और रोने लगी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बांका के रहने वाले रोशन भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने महिला को रोते हुए देखा और मौके पर पहुंचकर 1000 रुपए की आर्थिक मदद की। महिला की मदद करने वाले युवक चंदन ने कहा कि हम स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए आए थे ओवर ब्रिज पर चढ़ते ही महिला रोते हुए नजर आई, जिसके बाद हम मौके पर गए तो उन्होंने कहा कि ₹1600 में अंडा के कैरेट खरीद कर लेकर जा रहे थे, जो चोरी हो गया है। ये बताते हुए महिला रोती जा रही थी। इसी दौरान रोती हुई महिला को देख आसपास के लोग मौके पर जुटे और आपस में इकट्ठा कर 1000 रुपए महिला को दे दिए, जिसके बाद वो अपने घर चली गई। इस संबंध में जीआरपी थाना अध्यक्ष उमेश कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।


https://ift.tt/47LrfOy

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *