DniNews.Live

16 बाइक और चार आरोपी गिरफ्तार:अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़: 16 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

शामली पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से चोरी की गईं 16 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और तीन चाकू भी बरामद किए हैं। यह सफलता शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र में मिली। कांधला थाना प्रभारी सतीश कुमार ने वाहन चेकिंग के दौरान अहसान नामक युवक को हिरासत में लिया था, जिसके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल मिली थी। पूछताछ में आरोपी अहसान ने अपने साथी दिलशाद, इस्कार और भूरा के नाम बताए। ये सभी सदर कोतवाली इलाके के कूड़ाना गांव के निवासी हैं। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर कुल 16 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। गिरोह के सदस्य मास्टर चाबी का उपयोग करके बाइक चोरी करते थे। वे मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों के नागरिकों को निशाना बनाते थे और चोरी की बाइकों को 5 से 6 हजार रुपये प्रति बाइक बेच देते थे। वे ग्राहकों को बाद में कागजात देने का वादा करते थे। इनकी पसंदीदा मोटरसाइकिलें हीरो होंडा स्प्लेंडर थीं। एसपी शामली एनपी सिंह ने बताया कि यह एक शातिर वाहन चोर गिरोह है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में 17 मुकदमे दर्ज हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *