DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

15 फीट का अजगर निगल गया नीलगाय, VIDEO:पचाने की क्रिया में सुस्त हुआ, नींद के दौरान वन विभाग ने रेस्क्यू किया

प्रयागराज में 15 फिट का अजगर 32 किलो वजह वाली नीलगाय को निगलने के बाद पाचन क्रिया में जुट गया। इतने वजन को अजगर अपने पेट में पचाने में 24 घंटे से ज्यादा का वक्त लेता है। प्रयागराज में जब अजगर नीलगाय को निगलने के बाद नींद में पाचन क्रिया में जुटा तभी वन विभाग की टीम को मौका मिल गया और सुस्त पड़े अजगर को टीम ने जाल, बांस और कैंची के जरिये रेस्क्यू कर लिया। उसे बोरे में भरकर जंगल ले जाया गया। विन विभाग के एक्सपर्ट का कहना है कि नीलगाय को निगलने के दौरान ग्रामीणों ने देख लिया, इसलिए पचाने की प्रक्रिया के दौरान अजगर को पकड़ लिया गया। अगर उसे देर से देखा जाता तो वह खेतों के रास्ते आबादी तक पहुंच सकता था। वन विभाग की टीम के रेस्क्यू के दौरान का वीडियो भी ग्रामीणों ने बनाया है। जानिये दो दिनों में दो अजगरों ने क्या किया प्रयागराज के ग्रामीण इलाकों में पिछले दो दिनों से विशालकाय अजगर के आतंक से लोग दहशत में रहे। आबादी के आसपास खेत में अजगर छोटे जानवरों को निगलना शुरू किया तो हंगामा मच गया। गंगापार इलाके में दो विशाल अजगर ने दो दिनों में दो नीलगाय और एक बकरी को निगल लिया। रविवार को गंगापार के उतरांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में धान के खेत में विशाल अजगर ने नीलगाय को निगल लिया। वह काफी देर तक नीलगाय को दबोचे खेत में हलचल करता रहा। इस अजगर की लंबाई 15 फिट बताई जा रही है। अजगर की पकड़ इतनी भयंकर थी कि कुछ ही मिनटों में नीलगाय ने दम तोड़ दिया। इसके बाद अजगर उसे निगलने लगा। कुछ लोगों ने दूर से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। नीलगाय को निगलने के बाद अजगर वहीं सुस्त पड़ा रहा। सूचना पर वन विभाग की टीम ने पहुंच अजगर का रेस्क्यू किया। टीन के सदस्यों ने जाल डालकर अजगर को पकड़ लिया। इसके बाद उस क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। इससे पहले शनिवार को हंडिया स्थित हरिपुर बिन्दा गांव में एक विशालकाय अजगर देखा गया। खेत में अजगर एक बकरी को निगल गया। यह अजगर संघर्ष कोचिंग सेंटर के पास सड़क किनारे रेंगता हुआ। फिर से खेत में चला गया। इसकी लंबाई 14 फिट बताई जा रही है। अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस अजगर का रेस्क्यू भी वन विभाग की टीम ने कर लिया। अजगर को वन विभाग की रेस्क्यू टीम जंगल में ले गई।


https://ift.tt/C3gIDuO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *