मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान आपरेशन व्हाइट पाउडर के तहत पनकी और क्राइम ब्रांच की टीम ने दो गांजा तस्करों को कपली मार्ग पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया है। तस्कर उड़ीसा से गांजा लेकर भुवनेश्वर–आनंद विहार स्पेशल ट्रेन से आ रहे थे। बगैर टिकट यात्रा करने पर टीटी ने आरोपियों का जुर्माना भी किया था। एडीसीपी एसओजी सुमित सुधाकर रामटेके ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि उड़ीसा से मादक पदार्थ लाकर शहर के काकादेव, पनकी, कल्याणपुर, सजेती समेत अन्य इलाकों में सप्लाई करने वाले जूही बारादेवी निवासी अंकित व सर्वोदय नगर हंसनगर निवासी दीपक जायसवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्राली बैग में गांजा लेकर शहर आ रहे थे। आरोपियों के पास से 23.50 किलो गांजा बरामद आरोपियों के पास से 23.50 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी दीपक जायसवाल हर 15 दिनों में उड़ीसा जाता था और भारी मात्रा में गांजा लाकर शहर में सप्लाई करता था। पकड़े गए आरोपी करीब 6 महीने से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। दीपक के उड़ीसा और संभलपुर में कांटेक्ट हैं, पकड़े गए आरोपी 2 से 3 दिन पहले ही उड़ीसा गए थे। व वहां से लौटने के दौरान वह भुवनेश्वर आनंद विहार स्पेशल ट्रेन में बिना टिकट सवार थे, जहां टीटी ने उन्हें पकड़ कर उन पर जुर्माना किया था। एडीसीपी ने बताया कि ऑपरेशन व्हाइट पाउडर के तहत अब तक 60 से अधिक मुकदमें दर्ज किए गए है। जिनमें से 80 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और 800 किलो से अधिक गांजे के साथ स्मैक, चरस, कोकीन भी बरादम की गई है।

Leave a Reply