DniNews.Live

15 चोरी के एलपीजी सिलेंडर के साथ एक गिरफ्तार:स्कूलों से ताला तोड़कर करते थे चोरी, बाइक समेत चोरी का सामान बरामद

गोंडा जिले की वजीरगंज पुलिस ने चोरी के 15 एलपीजी गैस सिलेंडरों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान श्यामू मौर्या के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल और एक चोरी का कूकर भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, श्यामू मौर्या जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों की रसोइयों के ताले तोड़कर एलपीजी सिलेंडर और अन्य सामानों की चोरी करता था।बरामद सिलेंडरों में परसपुर,तरबगंज,वजीरगंज, नवाबगंज और कोतवाली देहात थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए सिलेंडर शामिल हैं। आरोपी श्यामू मौर्या उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के भानपुरवा गंगरौली गांव का निवासी है। उसे हजरतपुर चौराहे से तरबगंज मार्ग पर उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह चोरी के सिलेंडरों को मोटरसाइकिल पर लादकर कहीं छिपाने जा रहा था।वजीरगंज थाना अध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि आरोपी लगातार सरकारी विद्यालयों की रसोइयों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। बरामद सभी 15 एलपीजी सिलेंडर खाली थे। आरोपी चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल पर दूसरे वाहन का नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था। विभिन्न थाना क्षेत्रों में सरकारी विद्यालयों से एलपीजी सिलेंडर चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है। वह इन चोरी के सामानों को महंगे दामों पर बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *