आगरा में पीएनजी उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के साथ ही एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। अब तक 14,000 पीएनजी उपभोक्ताओं ने अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दिए हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय के आदेश और घरेलू सिलेंडरों की किल्लत के कारण यह कदम उठाया गया है। ग्रीन गैस कंपनी ने 75,000 पीएनजी उपभोक्ताओं की सूची तेल कंपनियों को भेजी थी। इनमें से 14,000 उपभोक्ताओं ने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दिया है। सबसे अधिक आठ हजार इंडियन आयल कारपोरेशन (आइओसी) के उपभोक्ता हैं। एलपीजी कनेक्शन के ट्रांसफर के आवेदनों में 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। शहरी क्षेत्र में 25 और ग्रामीण में 45 दिनों में घरेलू सिलिंडर की बुकिंग हो सकती है। इस नियम को देखते हुए एलपीजी उपभोक्ताओं ने बीच का रास्ता निकाला है। गैस एजेंसियों पर कनेक्शन लेने का भी दबाव बनाया जा रहा है। जिले में 84 गैस एजेंसियों में 13.57 लाख उपभोक्ता हैं। इसमें सात लाख उपभोक्ता आइओसी के हैं। दो माह पूर्व सप्ताह में 10 से 15 आवेदन आते थे। अब आवेदनों की संख्या में 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। एक गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि अधिकांश उपभोक्ता अपने घर के पास की एजेंसी के लिए आवेदन कर रहे हैं। ऐसे में परेशानी और भी बढ़ जाएगी। आवेदन से पूर्व उपभोक्ताओं ने सिलिंडर की बुकिंग करा ली है। ऐसे में अब 45 दिनों तक कोई भी सिलिंडर नहीं मिलेगा।

Leave a Reply