बरौनी|रेल थाना बरौनी पुलिस ने दर्ज मामले में वांछित एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद सुलेमान, पिता मोहम्मद जहीर, साकिन गंजपर, थाना फुलवरिया, जिला बेगूसराय के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि इस प्रकरण में पहले से प्राथमिकी दर्ज थी, जिसमें आरोपी की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। लगातार निगरानी और छापेमारी के बाद पुलिस को आरोपी की लोकेशन की जानकारी मिली, जिसके बाद विशेष टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। नावकोठी | पुलिस ने हसनपुर बागर से शराब कांड में का 14 वर्षों से फरार वांछित वारंटी को रविवार की रात गिरफ्तार कर कोर्ट को सुपूर्द कर दिया है। गिरफ्तार फरारी वांछित हसनपुर बागर के राम बिलास राम का पुत्र विनोद राम है। उसके घर से पुलिस ने 2011में देसी चुलाई शराब बरामद किया था। उस दिन से उक्त कांड में वह फरार चल रहा था। कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी हेतु वारंट जारी किया थी। गुप्त सूचना मिली कि वह अपने ससुराल विष्णुपुर में छिपा है। छापामारी कर उसे नीरपुर से गिरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तारी में एस आई अबोध कुमार सिंह तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
https://ift.tt/BiXcnt9
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply