सिटी रिपोर्टर | नवादा 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यह आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के तत्वावधान में होगा। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बताया कि प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में सभी आवश्यक तैयारियां जोरों पर हैं। विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक सुलहनीय वादों की पहचान कर उन्हें लोक अदालत में रखा जा सके। जिले के सभी थाना अध्यक्षों के साथ बैठक कर नोटिसों की शत-प्रतिशत तामिला सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
https://ift.tt/raOocEu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live