भागलपुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर भागलपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने एक राजनीतिक घोषणा करते हुए भागलपुर की जनता से 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले “वोट चोर गद्दी छोड़” आंदोलन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में चुनाव आयोग की मिलीभगत से वोट चोरी कराई गई है। शर्मा ने कहा कि यह आंदोलन केवल बिहार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और जनता के हक की लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक ने सोनिया गांधी के स्वस्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की पूर्व विधायक अजीत शर्मा के आवास स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। सोनिया गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और केक काटकर उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने सोनिया गांधी के राजनीतिक जीवन और देश के प्रति उनके योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने गांधी-नेहरू परिवार के देश की आज़ादी, लोकतंत्र की मजबूती और सामाजिक न्याय में ऐतिहासिक योगदान को भी याद किया। शर्मा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के स्वतंत्रता आंदोलन और स्वर्गीय राजीव गांधी के आधुनिक भारत के निर्माण में किए गए प्रयासों का भी जिक्र किया।
https://ift.tt/OyaZxcj
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply