DniNews.Live

1,228 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को सौंपे जाएंगे नियुक्ति पत्र:सीएम खुद देंगे 492 को नियुक्ति पत्र देंगे, प्रदेश के 13 मेडिकल कॉलेजों में मिलेगी तैनाती

प्रदेश की योगी सरकार युवाओं को रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के मिशन पर तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में रविवार 22 मार्च को प्रदेश के 1,228 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन सभागार में भव्य कार्यक्रम में खुद 492 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। जबकि बाकी 736 को 13 राजकीय मेडिकल कॉलेजों और 2 प्रमुख संस्थानों में स्थानीय जनप्रतिनिधि लाइव प्रोग्राम के दौरान पत्र थमाएंगे स्वास्थ्य सेवाओं में मैनपावर की कमी होगी दूर अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अमित कुमार घोष ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर खाली पड़े पदों को भरने की मुहिम तेजी से चल रही है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC), प्रयागराज ने चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग में 1,228 नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। इनकी तैनाती 13 राजकीय मेडिकल कॉलेजों आगरा, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, झांसी, गोरखपुर, अंबेडकरनगर, कन्नौज, आजमगढ़, जालौन, सहारनपुर, बांदा और बदायूं के साथ जेके कैंसर संस्थान और हृदय रोग संस्थान कानपुर में होगी। सबसे अधिक महिलाओं को मिला है मौका चयनित अभ्यर्थियों में 1,097 महिलाएं और 131 पुरुष शामिल हैं। सचिव एवं महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा डॉ. सारिका मोहन ने कहा कि यह कदम प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाएगा। योगी सरकार डेढ़ लाख रोजगार का वादा पूरा करने की ओर योगी सरकार ने इस साल प्रदेश के डेढ़ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। इसी क्रम में नर्सिंग अधिकारियों की यह भर्ती महत्वपूर्ण है। हाल ही में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 94 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए थे। पुलिस में दरोगा के 4,543 पदों की परीक्षा भी हाल में संपन्न हुई है। कई विभागों में भर्ती प्रक्रिया चल रही है और नए विज्ञापन अंतिम चरण में हैं। अभ्यर्थियों में उत्साह, लंबी प्रतीक्षा के बाद मिली राहत नवचयनित नर्सिंग अधिकारी लंबे समय से नियुक्ति पत्र की मांग कर रहे थे। अब रविवार को यह सपना साकार होगा। कार्यक्रम लोकभवन में सुबह से शुरू होगा, जहां सीएम योगी अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करेंगे। अन्य जगहों पर लाइव कनेक्टिविटी से पूरा कार्यक्रम एक साथ चलेगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *