DniNews.Live

12लाख न मिलने पर रिटायर्ड CRPF जवान टावर पर चढ़ा:बुलंदशहर में दो लोगों को दिया था उधार, वापस न मिलने पर 1 घंटे तक काटा बवाल; पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा

बुलंदशहर के थाना आहार क्षेत्र के गांव खनोदा में मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सीआरपीएफ का रिटायर्ड हेड कांस्टेबल मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जवान ने आरोप लगाया कि दो लोगों पर उसके 12 लाख रुपए से अधिक बकाया हैं, जो वे वापस नहीं कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीआरपीएफ से हेड कांस्टेबल के पद से सेवानिवृत्त भंवर सिंह पुत्र राजपाल ने गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि बार-बार मांगने के बावजूद उन्हें अपने पैसे नहीं मिल रहे हैं, जिससे उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और वो तनाव में हैं। भंवर सिंह ने आरोप लगाया कि इसी आर्थिक तंगी के कारण उनकी पोते की भी मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि दो लोगों पर उनके 12 लाख रुपए से अधिक बकाया हैं, जिसके चलते उनका पूरा परिवार परेशानी में है। भंवर सिंह के टावर पर चढ़ने की सूचना पर आहार थाना प्रभारी भुवनेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोबाइल पर भंवर सिंह से बात की और उनकी समस्या सुनी। काफी मशक्कत के बाद थाना प्रभारी ने भंवर सिंह को समझा-बुझाकर टावर से नीचे उतारा। थाना प्रभारी भुवनेश कुमार सिंह ने भंवर सिंह को उनके पैसे वापस दिलाने और कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके बाद, भंवर सिंह को थाने ले जाया गया, जहां इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है। थाना अध्यक्ष अहार भुवनेश कुमार सिंह ने बताया कि भंवर सिंह की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *