DniNews.Live

101 खोए मोबाइल बरामद हुए:22 लाख रुपए कीमत के फोन मालिकों को लौटाए गए

फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में पुलिस की सर्विलांस टीम ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने 101 गुमशुदा एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपए हैं। इन सभी फोनों को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित एक के दौरान उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया। प्रभारी सीओ संजय वर्मा ने बताया कि बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए हैं। लंबे समय बाद अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। यह सफलता पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में सर्विलांस सेल टीम की कड़ी मेहनत का परिणाम है। टीम प्रभारी संत कुमार के नेतृत्व में कंप्यूटर ऑपरेटर अमित शर्मा, हेड कांस्टेबल संदीप राव, अनुराग कुमार, सचिन सिंह और राहुल शर्मा ने जनपद सहित अन्य जिलों में लगातार प्रयास कर इन मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया। पुलिस ने बताया कि सर्विलांस टीम लगातार सक्रिय है और गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *