बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपए की राशि भेजी है। इन लाभार्थियों में 9.5 लाख ग्रामीण क्षेत्रों से और 50 हजार शहरी क्षेत्रों से हैं। सभी महिलाएं जीविका समूह से जुड़ी हुई हैं। इस पहल से शिवहर जिले के मथुरापुर कतहरवा पंचायत अंतर्गत बसहिया राम गांव की जीविका दीदियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। उनके खातों में राशि आने की खबर से महिलाओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है। लाभार्थी सोनी देवी ने बताया कि वे इस राशि से पशुधन खरीदेंगी और एक छोटा व्यवसाय शुरू कर अपने परिवार को आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सहायता उनके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी और इसके लिए बिहार सरकार का आभार व्यक्त किया। पशुधन से संबंधित कार्य शुरू करने की योजना रिंकू देवी ने बकरी पालन और पशुधन से संबंधित कार्य शुरू करने की योजना बताई। उन्होंने बिहार सरकार और जिला प्रशासन के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। गुड्डी देवी ने भी बकरी और पशुधन व्यापार के साथ एक छोटी दुकान खोलने की बात कही। उर्मिला देवी ने पशुपालन के माध्यम से घर की आर्थिक स्थिति सुधारने की इच्छा व्यक्त की। एक अन्य लाभार्थी ने बताया कि वे इस राशि का उपयोग अपने बेटे के वीडियोग्राफी व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कैमरा खरीदने में करेंगी। साथ ही, उन्होंने गाय खरीदने की भी योजना बनाई है। आशा देवी ने भी दुकान खोलने, बकरी पालन करने और गाय खरीदने की बात कहते हुए खुशी जाहिर की। बकरी पालन का व्यवसाय करने में मिलेगी मदद स्थानीय महिलाओं ने सामूहिक रूप से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस वित्तीय सहायता से उन्हें रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उनका मानना है कि यह पहल परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी और उन्हें किराना दुकान या बकरी पालन जैसे छोटे व्यवसाय शुरू करने में मदद करेगी। माया देवी ने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह राशि महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद करेगी। 10-10 हजार रुपए की मिली सहायता सीमा देवी ने बताया कि वे एक छोटा सा दुकान खोलने की शुरुआत करना चाहती हैं और धीरे-धीरे जीवन को आगे बढ़ाएंगी। महिलाओं ने आगे यह भी अपेक्षा जताई कि भविष्य में सरकार द्वारा प्रस्तावित 2 लाख रुपए की अगली सहायता राशि कब भेजी जाएगी। अब तक इस योजना के तहत सरकार 1 करोड़ 40 लाख से अधिक महिलाओं को 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि भेज चुकी है। शेष लाभार्थियों को यह राशि 28 नवंबर को भेजी जाएगी।
https://ift.tt/MpLjrb7
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply