DniNews.Live

होटल से पैक कराए छोले में कीड़े निकलने का दावा:शिकायत पर होटल मालिक ने की अभद्रता, कहा- जो करना है कर लो

मुजफ्फरनगर के नावल्टी चौक स्थित करीम होटल से पैक कराए गए छोले में कीड़े निकलने का आरोप लगा है। कुछ युवक होटल से छोले की सब्जी पैक कराकर अपने साथ ले गए थे। जब उन्होंने खाना शुरू किया, तो उन्हें थाली में कीड़े दिखाई दिए। यह देखकर युवक तुरंत होटल पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। युवकों का आरोप है कि शिकायत करने पर होटल मालिक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज भी की। युवकों के मुताबिक, मालिक ने कहा, “कीड़े खाने से कुछ नहीं होता, जो करना है कर लो।” युवकों ने इसका वीडियो भी बनाया है। इसमें पैक की गई सब्जी में कीड़े साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि होटल मालिक ग्राहकों की शिकायत को गंभीरता से लेने के बजाय उनसे उलझता दिख रहा है। हालांकि, होटल मालिक ने इन आरोपों को नकार दिया है। उनका कहना है कि कीड़े युवकों ने खुद ही पैक में डाले थे। इस बात को लेकर मौके पर काफी हंगामा भी हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद अब लोगों की नजर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर टिकी है। इस घटना ने शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *