DniNews.Live

होटल में काम करने वाली युवती से रेप का प्रयास:असम की रहने वाली है युवती, नजीराबाद पुलिस तलाश में जुटी

नजीराबाद थानाक्षेत्र के जीटी रोड स्थित होटल प्रिस्टिन में काम करने वाली युवती से होटल में दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मूलरूप से असम की रहने वाली युवती जीटी रोड स्थित होटल प्रिस्टिन में काम करती है। नजीराबाद पुलिस को दी गई तहरीर में उसने बताया कि गुरुवार शाम वह नहाकर जैसे ही बाहर निकली, बल्ली नाम के युवक ने उसे बदनीयती से पकड़ लिया। छेड़छाड़ करते हुए रेप का प्रयास किया। किसी तरह वह बचकर भागी और शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला। होटल के स्टाफ को घटना की जानकारी देने के साथ ही पीड़िता ने नजीराबाद थाने पहुंचकर पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *