DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हॉकी से पीटा, चाकू से गोदकर युवक की हत्या:कासगंज में रेप का आरोप लगाने वाली प्रेमिका लेकर अस्पताल पहुंची, बोली- मेरे जिया को लौटा दे

कासगंज में 19 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। युवक को हॉकी से बुरी तरह पीटा गया था और फिर चाकू से गोद कर मार डाला गया। खून से लथपथ युवक को उस पर रेप का आरोप लगाने वाली प्रेमिका और उसके पिता ने पहुंचाया था। डॉक्टर्स ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के चाचा ने उसकी प्रेमिका और घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। घटना शनिवार देर रात की जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर सहावर थाना क्षेत्र की है। युवक की पहचान जिया अहमद के रूप में हुई है। रोए जा रही थी रेप का आरोप लगाने वाली प्रेमिका युवक को अस्पताल लेकर पहुंची प्रेमिका ने बताया- किसी ने मेरे पापा के पास जिया के फोन से कॉल किया था कि ये लड़का यहां पर लहूलुहान पड़ा है। हम दोनों भागकर पहुंचे। वहां कई लोग खड़े थे, पर किसी ने हाथ तक नहीं लगाया। मैंने लोगों के पैर पकड़े कि मेरे जिया को अस्पताल पहुंचा दो। हम उसे ई-रिक्शे में लादकर सीएचसी लाए। अगर मैं न पहुंचती तो किसी को पता ही नहीं चल पाता। मेरे पापा का इस घटना से कुछ लेना देना नहीं है। मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई। या अल्लाह… मेरे जिया को लौटा दे…, मैंने तुझसे भीख मांगी थी, पर तूने मुझे भीख भी नहीं दी। अब मैं जिया के बिना कैसे रहूंगी? अब पढ़िए जिया की प्रेम और सलाखों के पीछे पहुंचने की कहानी
सहावर थाना क्षेत्र के सोरो रोड के जिया अहमद का तीन साल पहले पड़ोस में रहने वाली लड़की से प्रेम प्रसंग था। दोनों बचपन से एक ही स्कूल और क्लास में पढ़ते थे। दोनों की प्रेम कहानी की जानकारी घरवालों को भी थी। परिवार के लोग भी इस रिश्ते के लिए रजामंद हो गए। बात शादी तक पहुंच गई। लेकिन किसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया। विवाद की वजह से परिवारों के बीच दूरियां काफी बढ़ गई। इसी बीच साल 2024 में प्रेमिका ने जिया पर रेप का केस दर्ज करा दिया।
एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने जिया को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। 3 महीने पहले छूटा था, चाय पीने निकला था
7 महीने तक जेल में रहने के बाद 3 महीने पहले ही जिया जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया। चाचा रजी अहमद ने बताया- रोज की तरह शनिवार शाम करीब 7:30 बजे जिया चाय पीने के लिए झंडा मोहल्ले में गया था। घर से करीब 2 किलोमीटर दूर नाई वाली मस्जिद के समीप सूनसान गोंडर रोड पर रात 8 बजे अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे पहले हॉकी से काफी पीटा। इसके बाद चाकू से गोदकर मार डाला। वह लहूलुहान हालत में रोड पर पड़ा था। प्रेमिका और उसका पिता ही ई-रिक्शा पर लादकर रात 8:30 बजे सहावर सीएचसी पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही रात 9 बजे उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चाचा बोले- प्रेमिका के घरवालों ने की हत्या चाचा रफी ने कहा- जेल से आने के बाद जिया और उसकी प्रेमिका के बीच फिर से बातचीत होने लगी थी। जबकि प्रेमिका के परिवार को उसका जिया से मिलना-जुलना पसंद नहीं था। मना करने के बावजूद जिया नहीं माना। इसी बात को लेकर प्रेमिका के पिता, भाई और मामा ने जिया की हत्या कर दी। गुमराह करने के लिए खुद ही जिया को अस्पताल पहुंचा दिया। चाचा ने कहा- प्रेमिका के परिवार वालों ने पहले मेरे भतीजे के खिलाफ झूठा मुकदमा लिखाकर उसकी जिंदगी बर्बाद की और अब उसकी जान ले ली। उसके गले और चेहरे पर चाकू के कई निशान हैं, हॉकी से भी पीटा गया। सीसीटीवी से हत्यारों की पहचान की कोशिश
सूचना पर सहावर थाना प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। CCTV फुटेज और कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। चार भाइयों में सबसे छोटा था
चाचा रफी ने बताया- जिया अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है। पिता कढ़ाई (एंब्रॉयडरी) का काम करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। तीन बहनों में से दो की शादी हो चुकी है। जेल जाने के कारण उसकी पढ़ाई छूट गई थी। वह बेरोजगार था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ————————————— ये खबर भी पढ़िए… मां ने 2 बच्चों की हत्या कर खुद जान दी:मिर्जापुर में मासूमों के मुंह में कपड़ा ठूसा, फिर गला दबाया मिर्जापुर में एक मां ने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी, फिर खुद फंदे पर लटक कर जान दे दी। घटना के समय महिला की सास खेत गई थी। लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, तो उसने पड़ोसी को बुलाया। पड़ोसी ने दरवाजा तोड़ा, अंदर बच्चों का शव बेड पर पड़ा था। जबकि महिला की लाश फंदे पर लटक रही थी। बच्चों के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। ऐसा कहा जा रहा है कि महिला ने पहले बच्चों के मुंह में कपड़ा ठूंसा, फिर गला दबाकर उन्हें मार दिया। पढ़िए पूरी खबर…


https://ift.tt/lu5DXY8

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *