गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज के हैलट अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया गया हैं। HIV से पीड़ित एक मरीज एक्सीडेंट में घायल हो गया था। इसके बाद परिजनों ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां पर डॉक्टरों ने पहले दो दिन तो इलाज किया। इसके बाद जब पता चला कि HIV है तो उसे अब कोई देखने भी नहीं जाता हैं। एक साल पहले HIV का पता चला था ग्वालटोली निवासी 22 वर्षीय युवक को एक साल पहले जांच में पता चला कि उसको HIV है। इसके बाद से उसका इलाज चल रहा था। परिजनों ने बताया कि बीते सोमवार को इलाके में ही युवक को कार सवार युवक ने टक्कर मार दी थी, जिससे कि उसके पैर में गंभीर चोट आ गई। हैलट में इलाज के लिए कराया भर्ती हैलट अस्पताल में परिजनों ने युवक को भर्ती कराया था। परिजनों ने बताया कि यहां पर दो दिनों तक तो डॉक्टरों ने ठीक से इलाज किया। इसके बाद उनको जब पता चला कि मरीज HIV पीड़ित है तो उसे एक अलग गंदे कमरे में रख दिया गया। ये भी आरोप है कि अब कोई भी डॉक्टर उसे देखने भी नहीं आता हैं। मरीज के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा हैं।
https://ift.tt/36I9kOt
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply