DniNews.Live

हैंडपंप लगाने पर बवाल, 3 राउंड फायरिंग हुई:कानपुर में एक युवक के हाथ में छर्रे लगे, 10 से अधिक लोगों ने की मारपीट

कानपुर में हैंडपंप लगवाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दूसरे पक्ष ने 3 राउंड फायरिंग की, जिसमें एक युवक के हाथ में गोली के छर्रे लगे। पुलिस ने घायल को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पूरा मामाल सजेती थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम का है। कोटरा मकरंदपुर के रहने वाले मुक्त प्रसाद (19) पुत्र रामनारायण ने बताया- मैं अपनी बहन के घर बीरबल अकबरपुर में हैंडपंप लगवाने का काम करवा रहे थे। उनकी बहन का परिवार वर्तमान में सूरत में रहता है। मुक्त प्रसाद के अनुसार, तभी 10 से 12 अज्ञात लोग वहां आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने इसी बीच तीन राउंड फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। इस हमले में मुक्त प्रसाद के हाथ में गोली के छर्रे लगने से वह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मुक्त प्रसाद की गंभीर हालत को देखते हुए उसे कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि एक पक्ष द्वारा गोली चलने की जानकारी दी गई है। हालांकि, गांव में गोली चलने को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट की बात सामने आई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *