सोनभद्र पुलिस ने गुरूवार की देर रात्रि गश्त और सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा और फर्जी नंबर प्लेट लगी एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर, अपराध एवं मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत कोन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चौमास पहाड़ी के पास एक अभियुक्त बाइक के साथ खड़ा है इस सूचना पर पुलिस ने बागेसोती गांव से अभियुक्त को पकड़ा लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नूर मुहम्मद (28) पुत्र जलील अहमद, निवासी गिधिया, थाना कोन, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक बोरी में तीन बंडलों में रखा गांजा, एक कीपैड मोबाइल फोन और 200 रुपये नकद भी मिले। बरामद मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट CG16AH1415 लगी थी, जबकि उसका वास्तविक नंबर UP64AZ6401 है। नूर मुहम्मद थाना कोन का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें थाना शाहगंज में आबकारी अधिनियम के तहत एक मामला, थाना कोन में चोरी और गैंगस्टर एक्ट के तहत तीन मामले शामिल हैं। इस गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना कोन थाने में एनडीपीएस एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply