अयोध्या जिले अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के पठखौली में हुए गोलीकांड की तहकीकात में पुलिस सिर घूम रहा है। घायल हिस्ट्रीशीटर संदीप मिश्र ने जांघ, कान और कंधे में गोली लगने का दावा किया था, लेकिन मेडिकल परीक्षण में सिर्फ जांघ में ही गोली की पुष्टि हुई है। इसके अलावा अन्य कई तथ्य चौंकाने वाले मिले हैं, जिनसे पुलिस फूंक-फूंककर कदम बढ़ा रही है। पूराकलंदर क्षेत्र के दतिया, अंजना निवासी हिस्ट्रीशीटर संदीप मिश्रा को शनिवार की शाम कोतवाली अयोध्या के पठखौली में गोली लगी थी। उन्होंने पठखौली निवासी रवि पाठक, गोलू पाठक, नरियांवा निवासी मयंक सिंह, अपने गांव के अनिल मिश्र और अनूप मिश्र पर आरोप लगाया था। संदीप के जांघ में गोली धंसी थी, जबकि कान और कंधे पर जख्म थे। उसने चार गोली चलने और तीन गोली लगने का दावा किया था।
पुलिस ने संदीप के भाई कुलदीप की तहरीर पर केस दर्ज करके छानबीन शुरू की तो कहानी में कई मोड़ सामने आने लगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार मेडिकल परीक्षण में संदीप की जांघ पर गन शॉट इंजरी मिली है। वहीं, घटना के समय बताए गए आरोपियों में कइयों के घटना में शामिल न होने के संकेत मिल रहे हैं। घटना से पहले संदीप और आरोपी के बीच हाथापाई की बात सामने आई है। उसके कंधे और कान पर हुए जख्म आरोपी के दांत काटने से होना बताया जा रहा है। घायल ने उस रास्ते खुद को निमंत्रण देने जाने का दावा किया है, जिसकी भी पुष्टि नहीं हो सकी है। इन्हीं वजहों से पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में लेने के बावजूद उनका चालान नहीं किया है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है। कार्रवाई के लिए जुटाया जा रहा है। विवेचना में जो तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके आगे की कार्यवाही जाएगी।
https://ift.tt/yMVPfCs
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply