DniNews.Live

हिस्ट्रीशीटर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दो गिरफ्तार:सुल्तानपुर पुलिस ने मुख्य शूटर को भी पकड़ा, रास्ते के विवाद में हुई थी हत्या

सुल्तानपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर प्रॉपर्टी डीलर माता प्रसाद पांडेय उर्फ मतऊ पांडेय की गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य शूटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र शर्मा और प्रवीण कुमार सिंह उर्फ राहुल सिंह के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि प्रवीण कुमार सिंह उर्फ राहुल सिंह इस सनसनीखेज हत्याकांड का मास्टरमाइंड है, जिसने पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और पल्सर बाइक बरामद की है। माता प्रसाद पांडेय उर्फ मतऊ पांडेय प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े थे। प्रारंभिक जांच में हत्या का मुख्य कारण जमीन को लेकर चल रहा विवाद सामने आया है। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से बुधवार रात इस वारदात को अंजाम दिया था। सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही घटना के बाद से कुड़वार थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में पहले भी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि किसी अन्य की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *