हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली में बीमार पड़ गए। वह दिन में करीब 12 बजे उपचार के लिए AIIMS दिल्ली पहुंचे। टेस्ट कराने के बाद सीएम सुक्खुू वापस हिमाचल सदन लौट आए हैं। अब उनका स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। हालांकि, सीएम के स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल बुलेटिन का अभी इंतजार है। सूचना के अनुसार सीएम सुक्खू के पेट में सुबह के वक्त अचानक दर्द उठा। जैसे ही दर्द तेज हुआ तो वह सीएम अस्पताल पहुंचे, जहां उनका उपचार शुरू हुआ और टेस्ट करवाए गए। सूत्रों के अनुसार- सीएम के सभी टेस्ट ठीक बताए जा रहे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। पैंक्रियाज और पेट में इन्फेक्शन की समस्या से जूझ रहे सीएम सुक्खू काफी समय से पैंक्रियाज और पेट में इन्फेक्शन की समस्या से जूझ रहे हैं। सीएम 2 बार आईजीएमसी शिमला और एक बार एम्स दिल्ली में इलाज करवा चुके हैं। डॉक्टरों ने सीएम को आराम करने की सलाह दी है। अब वह हिमाचल सदन में आराम कर रहे हैं। हाईकमान के साथ मीटिंग में शामिल होने दिल्ली गए थे सीएम बता दें कि सीएम सुक्खू कांग्रेस हाईकमान के साथ बीते कल रखी गई मीटिंग में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। सीएम शुक्रवार सुबह शिमला से पहले श्रीनगर गए। शाम के वक्त वह श्रीनगर से सीधे दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में 5 बजे के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ एक मीटिंग में शामिल हुए। आज सुबह उनका केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कांग्रेस हाईकमान से मिलने का प्रोग्राम था। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं..
https://ift.tt/H5qPMiX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply