DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हिमाचल में अचानक बदला मौसम, तापमान में उछाल:मनाली का पारा नॉर्मल से 6°C ज्यादा; दिसंबर में बढ़ी गर्माहट, 14 दिसंबर तक बारिश-बर्फबारी नहीं

हिमाचल प्रदेश में रात के तापमान में अचानक उछाल दर्ज किया गया है। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान नॉर्मल से 1.4 डिग्री ज्यादा और अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री अधिक हो गया है। कई शहरों में रात का तापमान नॉर्मल से 6 डिग्री तक ज्यादा हो गया है। मनाली के तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 5.9 डिग्री का उछाल रिकॉर्ड किया गया। शिमला का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा, कल्पा का 3.4 अधिक और भुंतर का पारा नॉर्मल से 3.8 डिग्री ज्यादा हो गया है। विंटर सीजन तापमान में कमी के बजाय उछाल आना खासकर हिमाचल के पर्यटन कारोबार और सेब की फसल के लिए अच्छा संकेत नहीं है। इससे भी बढ़ी चिंता इस बात की है कि अगले एक सप्ताह तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं है। 14 दिसंबर तक साफ मौसम रहेगा मौसम विभाग का दावा है कि प्रदेश में 14 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शिमला में आज सुबह 8 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे। मगर अब मौसम पूरी तरह साफ हो गया है।​​​​​ बीते सप्ताह तक कड़ाके की सर्दी पड़ी प्रदेश में नवंबर के आखिरी सप्ताह और दिसंबर के पहले सप्ताह में कड़ाके की सर्दी पड़ रही थी। मगर दिसंबर के दूसरे सप्ताह में मौसम गर्म होने लगा है। रात के साथ साथ दिन का अधिकतम तापमान भी बढ़ने लगा है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री ज्यादा हो गया है। कल्पा का दिन का तापमान नॉर्मल से 4.8 डिग्री ज्यादा, धर्मशाला का 3.6 डिग्री और भुंतर का नॉर्मल से 3.5 डिग्री ज्यादा हो गया है। अगले एक सप्ताह के दौरान भी तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। शिमला से ठंडी मैदानी इलाकों की रातें बेशक तापमान में उछाल दर्ज किया गया। मगर मैदानी इलाकों में रातें अभी भी शिमला से ठंडी है। शिमला का रात का तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जबकि सुंदरनगर का 5.7 डिग्री, भुंतर 6.5, धर्मशाला 6.8, ऊना 5.4, पालमपुर 7.0, सोलन 3.7, मनाली 6.7, कांगड़ा 7.0, मंडी 7.1, बिलासपुर 7.7, हमीरपुर 5.7 डिग्री दर्ज किया गया। इन दो शहरों में माइनस में तापमान लाहौल स्पीति के कुकुमसैरी का न्यूनतम तापमान माइनस 6.2 डिग्री और ताबो का माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि एक सप्ताह पहले ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस 9.6 डिग्री तक लुढ़क चुका था। मंडी-बिलासपुर में हल्का कोहरा छाया मंडी और बिलासपुर में आज सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि, बीते दो सप्ताह की तुलना में आज कम कोहरा छाया है। बीते सप्ताह के दौरान मंडी में ब्यास नदी किनारे 50 मीटर तक विजिबिलिटी गिर गई थी, लेकिन आज 500 मीटर तक विजिबिलिटी रही।


https://ift.tt/uxZaozc

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *