DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हिमाचल कांग्रेस के 11 जिला अध्यक्ष नियुक्त:शिमला ग्रामीण-किन्नौर में पेंच, सुक्खू खेमे के 2, होली लॉज गुट के 2 नेताओं की ताजपोशी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने देर रात हिमाचल के 11 जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी हाईकमान ने मंडी और बिलासपुर जिले में महिलाओं पर भरोसा जताया है। सीएम सुखविंदर सुक्खू खेमे के 2 नेताओं और होली-लॉज गुट के भी दो ही नेताओं को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं शिमला ग्रामीण और किन्नौर जिले में अभी अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इन दोनों जगह दावेदार अधिक होने से अभी विवाद बना हुआ है। कांगड़ा और हमीरपुर जिले में सीएम सुक्खू के करीबियों को संगठन की कमान सौंपी गई है। कांगड़ा में अनुराग शर्मा और हमीरपुर में सुमन भारती शर्मा दोनों को सुक्खू का करीबी माना जाता है। वहीं कुल्लू और लाहौल स्पीति जिला में होली लॉज और विक्रमादित्य सिंह के करीबियों को कमान सौंपी गई है। कुल्लू जिला अध्यक्ष सीसराम, वीरभद्र सिंह के करीबी रहे हैं, जबकि दोरजे अंगरूप मंत्री विक्रमादित्य सिंह के खास माने जाते हैं। ऊना में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के करीबी देसराज गौतम को अध्यक्ष बनाया गया है। किस जिला में किसे कमान सौंपी मंडी में पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। कौल सिंह ठाकुर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और होली लॉज के करीबी रहे हैं। मगर सुक्खू के सीएम बनने के बाद से चंपा ठाकुर न्यूट्रल रही है। चंबा में सुरजीत कुमार भरमौरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। भरमौरी को राहुल गांधी टीम का माना जाता है। वह पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार भी रहे हैं। सिरमौर में पार्टी हाईकमान ने हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार के पोते आनंद परमार को अध्यक्ष बनाया गया है। सोलन में शांडिल के करीबी को कमान सोलन में सुभाष चंद वर्माणी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। सुभाष चंद मंत्री एवं स्थानीय विधायक धनीराम शांडिल के करीबी हैं। शिमला शहरी में इंदरजीत सिंह को कमान दी गई है। इंद्रजीत सिंह को भी न्यूट्रल माना जाता है। वह सीएम सुक्खू, होली लॉज और स्थानीय विधायक हरीश जनारठा के करीबी माने जाते हैं। बिलासपुर में पूर्व अध्यक्ष अंजना धीमान को ही फिर से पार्टी की जिम्मेदारी दी गई है। अंजना धीमान को मंत्री राजेश धर्माणी का करीबी जाता है। तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी नियुक्तियां ये नियुक्तियां संगठन सृजन अभियान के तहत की गई है। इन्हें तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। इनकी नियुक्ति से पहले पार्टी ने सभी जिलों में ऑब्जर्वर भेजे थे। इनकी रिपोर्ट के आधार पर जिलाध्यक्ष लगाए गए है। राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणु गोपाल ने अधिसूचना जारी करते हुए ने उम्मीद जताई कि नव नियुक्त जिला अध्यक्ष बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करेंगे, कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और सरकार की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच रखेंगे। कांग्रेस हाईकमान ने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों से अपेक्षा जताई है कि वे पार्टी की विचारधारा और अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और जनता के मुद्दों को सड़क से सदन तक बुलंद करेंगे। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति 421 दिन के अंतराल के बाद की गई है, क्योंकि पुरानी कार्यकारिणी नवंबर 2024 में ही भंग कर दी गई थी।


https://ift.tt/BjbAi5K

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *