DniNews.Live

हापुड़ में सड़क हादसे में युवक की मौत:फैक्ट्री से ड्यूटी करके लौट रहा था घर, टक्कर मारकर फरार हुआ वाहन चालक

हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना देर रात उस समय हुई जब युवक फैक्ट्री से काम खत्म कर घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दरअसल, मृतक की पहचान मुकीमपुर भोजपुर निवासी प्रशांत के रूप में हुई है। प्रशांत हापुड़ की एक फैक्ट्री में कार्यरत था। देर रात वह अपनी ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहा था। पिलखुवा क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर अनवरपुर कट के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रशांत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अज्ञात वाहन चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन दुर्घटना करने वाले वाहन के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *