DniNews.Live

हापुड़ में सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम ने बैठक की:ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए बदलाव करने के निर्देश दिए

हापुड़ में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। मंगलवार शाम डीएम अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में सड़क सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा कर ठोस रणनीति बनाई गई। इसमें परिवहन, पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। हाईवे पर बने सुरक्षा अवरोधक इस दौरान हापुड़ के ततारपुर गोल चक्कर में सुधार पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने और दुर्घटनाओं की संभावना कम करने के लिए तत्काल बदलाव के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर निजामपुर बायपास से सिंभावली तक सुरक्षा अवरोधक (रिपिटेड बार) लगाने का निर्णय लिया गया, ताकि तेज रफ्तार वाहनों को नियंत्रित किया जा सके। एक अप्रैल से चलेगा अभियान दिल्ली रोड स्थित सबली कट के सुधार को भी प्राथमिकता दी गई है। अधिकारियों को इस स्थान को सुरक्षित बनाने और यातायात को सुचारू करने के निर्देश दिए गए। हिट एंड रन मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी सख्त रुख अपनाया गया। डीएम ने सभी स्कूल वाहनों को 31 मार्च तक अपने दस्तावेज पूरे करने का निर्देश दिया। 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर इन वाहनों की जांच की जाएगी और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी। लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं एआरटीओ प्रवर्तन रमेश चौबे ने बताया कि अभियान के दौरान बड़े पैमाने पर चेकिंग कर नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *