DniNews.Live

हापुड़ में युवती की ट्रेन से कटकर मौत:रेलवे ट्रैक पर हुआ हादसा, भाई ने की शव की पहचान

हापुड़ में बुधवार को एक रेल हादसे में एक युवती की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना रेलवे स्टेशन और दोयमी फाटक के बीच हुई। जब मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में युवती आ गई। ट्रेन के लोको पायलट ने हादसे की जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी। इसके बाद रेलवे पुलिस और आरपीएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक अनिल तेवतिया ने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और युवती की पहचान करने का प्रयास किया। शुरुआती तलाशी के दौरान युवती के पास से कोई पहचान पत्र या रेलवे टिकट बरामद नहीं हुआ। जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया था। पुलिस कर रही मामले की जांच कुछ समय बाद मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे। युवती के पिता मामचंद और रिश्ते के भाई रितेश ने शव की पहचान सुनीता के रूप में की। परिजनों के अनुसार, सुनीता हादसे से करीब एक घंटे पहले घर से किताब लेने बाजार के लिए निकली थी। परिवार को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वह रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंची। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेलवे पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा कैसे हुआ।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *