DniNews.Live

हापुड़ में बेकाबू रोडवेज बस डिवाइडर पर चढ़ी:चालक की मौत, एक दर्जन यात्री गंभीर घायल; पीलीभीत से दिल्ली जा रही बस में 42 यात्री थे सवार

हापुड़ जनपद में सोमवार की सुबह करीब 6 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम उपेड़ा के पास यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह रोडवेज बस पीलीभीत से दिल्ली जा रही थी। बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। ग्राम उपेड़ा के पास पहुंचते ही बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस और स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया। बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में पुलिस और प्रशासन का सहयोग किया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया था, जिसे पुलिस ने तत्परता से सुचारू कराया। प्रारंभिक जांच में बस के अचानक अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस गहन जांच कर रही है। प्रशासन द्वारा घायलों के बेहतर इलाज के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

खबर अपडेट की जा रही है.…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *