DniNews.Live

हापुड़ में नाबालिग से रेप:फैक्ट्री में खाना बनाने गई थी, बीसीएम ने अकेला पाकर किया दुष्कर्म

कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि वह फरवरी माह से मेरठ रोड स्थित एक कंपनी में खाना बनाने का काम करती है। उनकी 16 वर्षीय पुत्री भी उनके साथ कंपनी में खाना बनाने के लिए जाती थी। बीती 15 मार्च को उनकी पुत्री अकेली ही कंपनी में खाना बनाने गई थी। आरोप है कि कंपनी में बीसीएम के पद पर तैनात कृष्णकांत नामक युवक ने किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना वाले दिन रविवार होने के कारण कंपनी में आरोपी और उसका एक दोस्त ही मौजूद थे। जब आरोपी का दोस्त दूसरे कमरे में गया, तब कृष्णकांत ने इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उनकी पुत्री को धमकी दी कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा। डर के कारण किशोरी ने पहले यह बात अपनी सहेली को बताई। सहेली ने बाद में पीड़िता की मां को पूरी घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की मां कोतवाली पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *