![]()
हापुड़ में देश विरोधी गतिविधियों में दो आरोपी गिरफ्तार:पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े थे, संवेदनशील स्थानों की जानकारी साझा करने का आरोप
हापुड़ में पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान से जुड़े एक गैंगस्टर के संपर्क में थे। ये आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान समर्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे। संवेदनशील स्थानों की जानकारी साझा कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक केजी सिंह ने बताया कि आरोपी अजीम राणा और आजाद राजपूत दिल्ली के रमेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सनातन धर्म मंदिर और आसपास के इलाकों के फोटो, वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान भेज रहे थे। इसके अलावा, ग्रेटर नोएडा के रावण मंदिर की लोकेशन भी साझा की गई थी। वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी आरोपी इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क में थे। दिसंबर 2025 से यह नेटवर्क सक्रिय था। कई बार वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत भी हुई। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश पुलिस के मुताबिक, 19 फरवरी 2026 को आरोपियों ने निर्देश मिलने पर रमेश नगर क्षेत्र की रेकी कर वहां के फोटो और वीडियो साझा किए थे, जो देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा माना जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एटीएस और आईबी की टीमों ने भी आरोपियों से पूछताछ की है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। एसपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply