मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर स्थित गंगा तट पर पहुंचे। वह यहां ऐतिहासिक कार्तिक मेले की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और मेला स्थल का निरीक्षण भी करेंगे। गंगा मेला स्थल पर ही एक हेलीपैड बनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद में एक अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीधे गढ़ मेला स्थल पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के बाद जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह, एएसपी विनीत भटनागर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी गंगा मेला स्थल पर मौजूद रहे। सीएम मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
https://ift.tt/m7wLWx6
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply