DniNews.Live

हापुड़ में कूलर घास फैक्ट्री में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से लाखों के नुकसान की आशंका, दमकलकर्मी जुटे

हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में सोमवार को एक कूलर घास बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। जानकारी के मुताबिक धौलाना इलाके में यह फैक्ट्री साबिर अली की है। अचानक सोमवार सुबह फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। फैक्ट्री में रखी सूखी घास और गत्ता सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। गनीमत रही कि आग लगने के समय फैक्ट्री में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग से फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक होने की आशंका है। सीएफओ अजय शर्मा ने बताया कि आग बुझाने का प्रयास जारी है। उसके बाद जांच पड़ताल कर सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *