हापुड़ में एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत सामने आई है। जनपद में गैस सिलेंडर की कमी के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दस्तोई रोड स्थित गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ता सुबह 4 बजे से ही लंबी कतारों में लगने को मजबूर हैं। बारिश के मौसम में भी उपभोक्ता घंटों अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इन कतारों में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं, जिससे व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें कई दिनों से गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण घरों में खाना बनाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द एलपीजी आपूर्ति सुचारू करने और अतिरिक्त सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि इस समस्या का समाधान हो सके।

Leave a Reply