हापुड़ में सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड की वार्षिक साधारण सभा की बैठक सोमवार शाम संपन्न हुई। रेलवे रोड स्थित टुनाईट रूम एंड पार्टी हॉल में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति कुनाल चौधरी ने की। इसमें लगभग 120 समिति प्रतिनिधियों और चीनी मिल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इन प्रस्ताव पर लगी मोहर बैठक में सचिव प्रभारी राकेश पटेल ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2024-25 के संतुलन पत्र का अनुमोदन, वर्ष 2025-26 के व्यय की स्वीकृति और समिति के अधिकतम दायित्व निर्धारण सहित कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी गई। समय पर मिले उर्वरक व कीटनाशक किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए कीटनाशक और जैविक उर्वरक की खरीद के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली। पेराई सत्र 2025-26 के लिए नए और वारिस सदस्यों के अनुमोदन, खाद गोदामों में बचे हुए उर्वरक व कीटनाशकों को राइट ऑफ करने, तथा समिति कार्यालय के मरम्मत, नव निर्माण और रंगाई-पुताई जैसे कार्यों को भी हरी झंडी दी गई। बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने हाथ उठाकर इन सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया। इस दौरान किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभापति कुनाल चौधरी ने बताया कि समिति किसानों के हितों को सर्वोपरि रखकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समय पर उर्वरक व कीटनाशक उपलब्ध कराना और समिति के ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

Leave a Reply