हापुड़ के ग्राम लोदीपुर छपरा निवासी विकास कुमार लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ब्राह्मण महासभा ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानक चंद शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने विकास कुमार को सम्मानित किया। सभी ने विकास कुमार को फूलमाला पहनाकर और भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर शुभकामनाएं दीं। समारोह को संबोधित करते हुए नानक चंद शर्मा ने कहा कि विकास कुमार ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल कर युवाओं के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर देश सेवा में जाना एक बड़ी उपलब्धि है। विकास कुमार की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया जा रहा है। लोगों का मानना है कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी को भी प्रोत्साहित करेगी। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष विक्की शर्मा, कोषाध्यक्ष भरत लाल शर्मा, प्रधान अमरनाथ शर्मा और संजय गहलोत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply