Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

हापुड़ के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चलती कार पर स्टंट, VIDEO:पुलिस ने लिया संज्ञान, 7 हजार रुपए का काटा चालान


                 हापुड़ के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चलती कार पर स्टंट, VIDEO:पुलिस ने लिया संज्ञान, 7 हजार रुपए का काटा चालान

हापुड़ के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चलती कार पर स्टंट, VIDEO:पुलिस ने लिया संज्ञान, 7 हजार रुपए का काटा चालान

हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे (NH-9) स्थित ब्रजघाट टोल प्लाजा के पास चलती कार की छत और खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस मामले में हापुड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन का ₹7,000 का चालान काटा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक (SP) कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए। एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने बिना देरी किए वाहन की पहचान की और मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के उल्लंघन के तहत यह चालान जारी किया। इस घटना के बाद हापुड़ पुलिस ने जनपदवासियों और राहगीरों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि चलती गाड़ी में स्टंट करना न केवल चालक के लिए बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हापुड़ पुलिस ने कहा, “सड़क सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, बल्कि आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा की गारंटी है। रील बनाने के जुनून में अपनी जिंदगी दांव पर न लगाएं।”


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *