DniNews.Live

हाथरस में सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत:मथुरा-बरेली हाईवे पर सड़क पार करते समय हादसा, इलाज के दौरान दम तोड़ा

हाथरस में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय साइकिल सवार हमीद खान की मौत हो गई। यह घटना हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव एवरनपुर के पास हुई। हमीद खान सिलाई का काम करते थे और कल रात शहर से अपने गांव लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, मथुरा-बरेली हाईवे पर हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में गांव एवरनपुर के पास सड़क पार करते समय उनकी साइकिल को एक बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में हमीद खान गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार भी चोटिल हुआ। दुर्घटनास्थल पर तुरंत भीड़ जमा हो गई। हमीद के परिजन उन्हें पहले जिला अस्पताल ले गए, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया। अलीगढ़ में इलाज के दौरान हमीद खान ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार के लोग उनके शव को हाथरस ले आए। इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक विवाहित बेटी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *