DniNews.Live

हाथरस में संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव:गर्दन पर चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

हाथरस के हसायन कोतवाली क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक का शव आज सुबह पेड़ के नीचे मिला है। मृतक की गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। गांव सराय निवासी प्रमोद नामक यह युवक मेहनत मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार, वह बीती रात परिवार के साथ मेला देखने गया था और घर भी लौटा था। हालांकि, इसके बाद वह फिर घर से चला गया और आज सुबह उसका शव जरैरा गांव के पास मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों ने शव की पहचान की। परिवार के सदस्यों ने प्रमोद की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल…. मृतक प्रमोद विवाहित था और उसकी एक छोटी बच्ची है। पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *